जानिए कौन से हैं ये हवाई अड्डे, जो अपनी कठिनाइयों और खतरों के लिए जाने जाते हैं।

लुक्ला एयरपोर्ट, नेपाल

लुक्ला एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खतरनाक हवाई अड्डा माना जाता है। यह 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसे तेनजिंग-हिलेरी हवाई अड्डा भी कहा जाता है।

अगाती हवाई अड्डा, लक्ष्यद्वीप

अगाती हवाई अड्डा 4,000 फीट के छोटे रनवे के कारण खतरनाक है। यह लक्ष्यद्वीप का एकमात्र हवाई अड्डा है, जो अरब सागर में स्थित है।

बर्रा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, स्कॉटलैंड

बर्रा हवाई अड्डा समुद्र तल से केवल पांच मीटर ऊपर है। हाई टाइड के समय इसका रनवे पानी में समा जाता है

कौरशेवेल हवाई अड्डा, फ्रांस

कौरशेवेल हवाई अड्डा सिर्फ 537 मीटर का रनवे होने के कारण खतरनाक है। यह हवाई अड्डा आल्प्स में स्की करने वालों के लिए बनाया गया है।

काई तक हवाई अड्डा, हांगकांग

काई तक हवाई अड्डा 1998 तक सक्रिय था। तेज हवाओं, ऊंची इमारतों और पहाड़ों के कारण यहां लैंडिंग और टेक-ऑफ बहुत खतरनाक था।

टोंकॉन्टिन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, होंडुरास

यह हवाई अड्डा पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और पायलटों को पहाड़ों से बचने के लिए विशेष स्किल की आवश्यकता होती है। इसका रनवे भी बहुत छोटा है।

Congonhas Airport, ब्राज़ील

Sao Paulo के इस एयरपोर्ट के रनवे छोटे, फिसलन भरे और खतरनाक हैं। 2007 में, एक विमान रनवे से फिसलकर पेट्रोल पंपसे टकरा गया था।

St. Helena Airport

St. Helena अटलांटिक में स्थित एक ब्रिटिश ओवरसीज टेरिटरी है। 2015 में जब इसका निर्माण पूरा हुआ, तो तेज हवा के कारण यहां लैंडिंग करना असंभव हो गया।

बजट 2024-25: किस मंत्रालय को मिला सबसे ज्यादा पैसा?