IND vs SL: भारतीय टीम अभी श्रीलंका दौरे में जहाँ उसने खेले गये पहले टी20 मैच में मेजबान श्रीलंका को एकतरफा हराया| सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपना पहला पचाषा जड़ा| ऊँगली उठा रहे फेंस रियान पराग ने भी कमाल का प्रदर्शन किया|
IND vs SL: हाइलाइट्स
3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराकर जीत के साथ शानदार शुरुआत किया| हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर और टी-20 के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है| सूर्यकुमार और उपरी क्रम के बल्लेबाजों के बदौलत भारत ने सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया|

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम श्रीलंका को ओपनर ने अच्छी शुरूआत दिलाई, लेकिन इसके बावजूद टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई| टीम के लिए स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका ने 48 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली|
IND vs SL: भारतीय टीम की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पहले विकेट के लिए 74 रनों की शुरुआती साझेदारी दिया| दोनों ने मिलकर पॉवरप्ले में जमकर रन बनाये और टीम का स्कोर 70 तक पहुंचा दिया|
भारत को पहला झटका गिल के रूप लगा वे छठे ओवर में 34 रन बनाकर आउट हुए| उसके बाद अगले ही ओवर में जायसवाल भी पवेलियन लौट गए, उन्होंने 21 गेंद पर 40 रन बनाए| इसके बाद सूर्यकुमार यादव और पंत ने टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया| दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई|

सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी
भारत के सलामी बल्लेबाजो ने मिलकर पहले छः ओवर में ही भारतीय टीम का स्कोर 70 रन तक पंहुचा दिया था| गिल और जायसवाल के आउट होने के बाद कप्तान सूर्या और पंथ ने पारी का जायजा लिया| हलाकि पंथ थोड़े धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे|
लेकिन सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रनों की तुफानी पारी खेली| मथीशा पथीराना ने सूर्या को बोल्ड कर दिया| उसके बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए, लेकिन वह केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए| दूसरे छोर पर पंत जमे रहे, उन्होंने 33 गेंद पर 49 रन बनाए और वे भी पथीराना की गेंद पर बोल्ड हो गए|
IND vs SL: श्रीलंका टीम की पारी
भारत के 214 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अच्छी शुरुआत की| श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने श्रीलंका टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई| अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई| इसके बाद अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज पथुम निसांका को आउट किया| उसने 79 रनों की शानदार पारी खेली|
अखिरीर ओवर में कप्तान सूर्या ने रियान पराग को बॉलिंग अटैक पर लगाया| रियान पराग ने सभी को चौंकाते हुए घातक गेंदबाजी की| जहाँ उसने कमिंदु मेंडिस को आउट किया और रियान पराग ने पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने में सफल रहे|
सीरीज में भारत 1-0 से आगे
214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान श्रीलंका टीम की शुरुआत बहुत शानदार रही| पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने टीम के लिए 84 रनों की शुरुआती साझेदारी किया| इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने थोड़ा उन्होंने मेंडिस को आउट किया| लेकिन दूसरे छोर से निसांका लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे| उन्होंने 48 गेंद पर 79 रन बनाए| इस मैच को जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है|
IND vs SL: दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज|
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका|
यह भी पढ़ें: