IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज आर.प्रेमदासा स्टेडियम,कोलंबो में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा| ऐसे में सबके मन में एक सवाल होगा कि कोलोंबो की पिच में बल्लेबाज मारेंगे रन या फिर गेंदबाज बरसाएंगे रन|
विस्तार :
भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है| यह सीरीज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी| यह मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा| तो वही एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे| तो वहीं विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं, इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी दिखाई देंगे| आइए जानते हैं कि कोलंबो की पिच कैसी रह सकती है और इस पर औसत कितने रन बन सकते हैं|

IND vs SL: कोलोंबो पिच रिपोर्ट
कोलोंबो की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी सतह मानी जाती है, जिसमें अच्छी गति और उछाल है| शुरुआत के कुछ ओवरों में जब गेंद नई होती है, तब तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती दिखाई देगी| लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे जाता है बल्लेबाजी करना उतना ही आसान होता है| इसके साथ ही, ओवरकास्ट कंडीशन में दूसरी पारी में नई गेंद सीम भी करेगी, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है|
स्पिन गेंदबाजों का इस मैदान पर हमेशा से बोलबाला रहा है, स्पिनरों को बीच के ओवरों में काफी मदद मिलती है| दोनों टीमे पॉवरप्ले कापूरा फायदा उठाना चाहेगी क्योंकि बाद में गेंद रुककर और धीमी गति से बल्ले पर आएगी| टॉस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, और सामने वाली टीम को एक छोटे टोटल पर रोकना चाहेगी|
IND vs SL: कोलोंबो के मौसम का हाल
एक्यूवेदर रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो में टॉस से पहले दोपहर 12 बजे के आसपास तेज बारिश की संभावना को जताया गया है| वहीं इसके बाद कोलंबो में शाम 4 बजे से बारिश की संभावना 51 फीसदी है जिसमें 100 फीसदी बादलों का जमावड़ा भी देखने को मिलेगा|
6 बजे के आसपास बारिश रुकने की संभावना जरूर है लेकिन फिर 7 बजे रात 10 बजे तक होने की संभावना है| ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहले वनडे बारिश की वजह से रद्द हो सकता है, वहीं मुकाबले में डीएलएस की नियम भी अहम भूमिका निभा सकता है|

IND vs SL: आर प्रेमदासा वेन्यू रिकॉर्ड
आर प्रेमदासा | वेन्यू रिकॉर्ड |
---|---|
कुल मैच | 150 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच | 80 |
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते मैच | 59 |
औसत पहली पारी का स्कोर | 240 |
औसत दूसरी पारी का स्कोर | 195 |
सबसे अधिक स्कोर | 375/5 (50 ओवर) भारत बनाम श्रीलंका |
सबसे कम स्कोर | 50/10 (15.2 ओवर) श्रीलंका बनाम भारत |
IND vs SL: दोनों टीमें इस प्रकार
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, हर्षित राणा, रियान पराग, अक्षर पटेल|
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, जेनिथ लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, निशान मदुष्का, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मोहम्मद शिराज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा|
यह भी पढ़ें: