IND vs SL: भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला, आखिरी 2 ओवेरो का रोमांच, रिंकू-सूर्या की गेंदबाजी ने पलट दिया खेल

By Bhagirath Das

Published on:

India vs Sri Lanka

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला काफी रोमांचक था| सुपर ओवर में भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा किया| भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के चलते श्रीलंकाई टीम सुपर ओवर में श्रीफ दो रन ही बना सकी|

IND vs SL: मैच हाइलाइट्स

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल में एक रोमांचक भरा मुकाबला देखने को मिला| जहाँ टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराकर टी20 सीरीज में 3-0 से कब्ज़ा किया| टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य दिया था| एक टाइम लग रहा था कि श्रीलंका इस लक्ष्य को आसानी से चेस कर लेगी लेकिन भारत के गेंदबाजो ने आखिरी दो ओवरों में गेंदबाजी करके श्रीलंका के जबरे से मुकबला छीन लिया|

IND vs SL
IND vs SL: चैंपियन टीम इंडिया फोटो: BCCI

17व़े में जब श्रीलंका को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे| तब क्रीज पर कुसल परेरा के रूप में श्रीलंका के पास एक भरोसेमंद बल्लेबाज था, वही श्रीलंका के आठ विकेट हाथ में थे, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने 17व़े ओवर में दो विकेट निकालकर मैच का रुख पलट दिया| पल्लेकेले की पिच बहुत धीमी हो चुकी थी तब जिस कारण 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने दो विकेट चटकाए और 20वे ओवर में कप्तान खुद गेंदबाजी करने का निर्णय किया|

IND vs SL: आखरी 2 ओवेरो का रोमांच

श्रीलंका को आखिरी दो ओवेरो 9 रनों की जरुरत थी| जहाँ 19वां ओवर कप्तान ने गेंद रिंकू सिंह के हाथ में थमाई| वही क्रीज पर रमेश मेंडिस और कुसल परेरा मौजूद थे|

  • पहली गेंद पर परेरा ने शॉट खेलने की कोशिश किया लेकिन कोई भी रन नहीं| स्कोर 129/4
  • दूसरी गेंद पर रिंकू ने खतरनाक बल्लेबाज कुसल परेरा को कैच आउट कर दिया| स्कोर 129/5
  • रिंकू सिंह ने तीसरी गेंद डाली और कामिंदु मेंडिस बड़ी आसानी से एक रन लिया| स्कोर 130/5
  • चौथी गेंद पर रमेश मेंडिस ने दो रन लिया| अब श्रीलंका को जीत के लिए 8 गेंदों में छह रनों चाहिए था| स्कोर 132/5
  • पांचवीं गेंद रिंकू ने फिर डॉट डाली और कोई रन नहीं बना| स्कोर 132/5
  • छठीं गेंद पर रिंकू सिंह ने रमेश मेंडिस को गिल के हाथों सीमा रेखा पर शानदार केच आउट करा दिया| अब श्रीलंका को छह गेंदों में छः रनों की जरूरत थी| रिंकू सिंह ने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट लिए| स्कोर 132/6

20वां ओवर डालने का जिम्मा खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिया| क्रीज पर चामिंदु विक्रमासिंघ और कामिंदु मेंडिस मौजूद थे| और श्रीलंका को जीत के लिए छह गेंदों में छह रनों की जरूरत थी|

  • सूर्या ने पहली गेंद फेंकी और कोई रन नहीं दिया| श्रीलंका को अब 5 गेंदों में 6 रन चाहिए थे| स्कोर 132/6
  • दूसरी गेंद पर सूर्या ने कामिंदु मेंडिस को रिंकू के हाथों कैच आउट किया| अब श्रीलंका को चार गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी| स्कोर 132/7
  • सूर्या की तीसरी गेंद पर महीश तीक्षणा केच आउट हुए| अब श्रीलंका को तीन गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी| 132/8
  • चौथी गेंद पर असिथा ने एक रन निकला| अब दो गेंदों पर श्रीलंका को पांच रनों की जरूरत थी| स्कोर 133/8
  • पांचवीं गेंद पर विक्रमसिंघे ने दो रन लिए| अब श्रीलंका को एक गेंद में तीन रनों की जरूरत थी| स्कोर 135/8
  • छठी गेंद पर विक्रमसिंघे ने फिर दो रन लेकर मैच को टाई कर दिया|
IND vs SL
श्रीलंका टीम के खिलाड़ी फोटो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

IND vs SL: सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी करने कुसल मेंडिस और कुसल परेरा मैदान पर आये| वही टीम इंडिया के कप्तान ने गेंद वॉशिंगटन सुंदर के हाथ में थमाई| सुंदर ने सुपर ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर पहले कुसल को और फिर पथुम निसंका को आउट किया| श्रीलंका सुपर ओवर में केवल दो रन ही बना सकी| भारत की ओर से शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आयें और सूर्या ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला जीत लिया| 

IND vs SL: दोनों टीम इस प्रकार

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद|

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो|

यह भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment