IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जायेगा| लेकिन मैच से पहले सबकी नज़र पल्लेकेले के मौसम पर होगा जहाँ बारिश होने संभावना है|
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को पल्लेकेले स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जायेगा| आपको बता दे की भारत श्रीलंका दौरे में तीन टी20 और तीन ODI की सीरीज खेलेगी| जहाँ टी20 के कप्तानी सूर्यकुमार यादव और ODI की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथो में है|

भारतीय टीम में कई नये युवा चेहरे खेलते नज़र आने वाले है, जहाँ बहुत दिनों बाद रिषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते नज़र आयेंगे| वही शिवम दुबे और रियान पराग को मौका मिला है| श्रीलंका दौरे में इन खिलाड़ियों पर काफी नज़रे होंगी|
कैसा होगा पल्लेकेले का मौसम
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, पल्लेकेले में शनिवार को ओवरकास्ट कंडीशन रहेगा| यानी बादल छाए हुए रहेंगे| सुबह वहां कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और दोपहर में भी| रिपोर्ट के मुताबिक, आज कोलंबो में बारिश की 28 प्रतिशत संभावना है और आंधी की संभावना 48 प्रतिशत है|
स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे, दोपहर एक बजे, शाम छह बजे, रात आठ बजे और रात 10 बजे आंधी-तूफान आने का अनुमान है| मैच शाम 7:00 से बजे शुरू होगा और उस समय बारिश की 32 प्रतिशत संभावना है| ऐसे में क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि बारिश खेल ना बिगाड़े और फैंस को एक पूरा रोमांचक मैच देखने को मिले हैं|

पल्लेकेले पिच रिपोर्ट
बात करें पल्लेकेले की पिच रिपोर्ट की तो यहाँ शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलते हुए नजर आ सकती है| पल्लेकेले में नई गेंद गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है| लेकिन यह पिच अच्छे बल्लेबाजी के लिए भी जनि जाती है जहाँ बल्लेबाज रन मारते दिखाई देंगे|टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं| और सामने वाले टीम को एक छोटे से टोटल में समेटना चाहेगी| पल्लेकेले के ग्राउंड का औसत स्कोर 170-180 के बीच में रहा है|
श्रीलंका के दो स्टार गेंदबाज टीम से बाहर
टी20 सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही मेजबान श्रीलंका की टीम को दो बड़े स्टार गेंदबाज के चोटिल होने से सीरीज से बाहर हो गए है| टीम के दो तेज गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं| उनकी जगह टीम में असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को जोड़ा गया है|
भारत बनाम श्रीलंका का शेड्यूल
मुकाबला | तिथि | स्थान |
---|---|---|
पहला टी 20 | 27 जुलाई 2024 | पल्लेकेले |
दूसरा टी 20 | 29 जुलाई 2024 | पल्लेकेले |
तीसरा टी 20 | 30 जुलाई 2024 | पल्लेकेले |
पहला वनडे | 02 अगस्त 2024 | कोलंबो |
दूसरा वनडे | 04 अगस्त 2024 | कोलंबो |
तीसरा वनडे | 07 अगस्त 2024 | कोलंबो |
IND vs SL: दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह|
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो|
यह भी पढ़ें: