IND Vs SL: भारत के खिलाफ तीन टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका बोर्ड ने मंगलवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है| श्रीलंकाई टीम की कप्तानी चरिथ असलंका को बनाया गया है, वहीं एंजेलो मैथ्यूज को स्क्वाड से नजरअंदाज किया गया है|
विस्तार
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दिया है| आपको जानकारी के लिए बता दे कि भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से तीन टी-20 और तीन वनडे सीरीज खेलना है| वही श्रीलंका टीम की कप्तानी चरिथ असलंका को सोपी गयी है| असलांका को वानिंदु हसरंगा की जगह टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है| हसरंगा टी-20 वर्ल्ड कप में ख़राब प्रदर्शन के कारण लंका प्रीमियर लीग के दौरान ही श्रीलंका टीम की कप्तानी छोड़ दिया था|

IND Vs SL: असलंका बने टी-20 टीम के नये कप्तान
भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दिया है| श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 सीरीज के लिए अल राउंडर चरिथ असलंका को टीम का नया कप्तान घोषित किया है|असलंका ने वानिंदु हसरंगा की जगह ली है| चरिथ असलंका टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम के उपकप्तान थे, आपकी जानकारी के लिए बता दें, हसरंगा ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था|
यह भी पढ़ें:
IND Vs SL: भारत के खिलाफ श्रीलंका की टी-20 टीम
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो|
IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज|
भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल
मुकाबला | तिथि | स्थान |
---|---|---|
पहला टी 20 | 27 जुलाई 2024 | पल्लेकेले |
दूसरा टी 20 | 29 जुलाई 2024 | पल्लेकेले |
तीसरा टी 20 | 30 जुलाई 2024 | पल्लेकेले |
पहला वनडे | 02 अगस्त 2024 | कोलंबो |
दूसरा वनडे | 04 अगस्त 2024 | कोलंबो |
तीसरा वनडे | 07 अगस्त 2024 | कोलंबो |
यह भी पढ़ें: