IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, आगे जाकर भारत क लिए खेलेंगें

By Bhagirath Das

Updated on:

IND vs ZIM

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जायेगा| इस दौरे के लिए भारत ने युवा खिलाड़ियों से सजी टीम चुनी है। ये वो खिलाड़ी हैं जो आगे चलकर टीम इंडिया के स्थायी सदस्य बन सकते हैं।

विस्तार

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होना है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारत का कप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे टीम की कप्तानी सिकंदर रजा करते हुए नजर आएंगे। इस टी-20 सीरीज में भारत के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, क्योंकि वह हाल ही में टी-20 विश्व कप खेलकर वापस लौट रहे हैं।

IND vs ZIM
दोनों टीमों के खिलाडी

ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए BCCI ने बिलकुल युवा टीम बनाई है, जिसमें कप्तानी शुवमन गिल संभालंगे वही टीम के कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण को बनया गया है| इस दौरे पर उन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्हें देश का भविष्य माना जा रहा है, और जिन्होंने हाल के समय में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया है। ऐसे में टीम के लिए प्लाटिंग 11 चुनने में सेलेक्टोर्स को दिक्कत नहीं होगी|

इन युवाओं पर होंगी नज़रे

शुभमन गिल

शुभमन गिल को इस दौरे पर टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। वनडे और टेस्ट में गिल टीम के स्थायी बल्लेबाज हैं। रोहित की टी-20 में वापसी के बाद गिल का पत्ता कट गया था और इसलिए वह टी-20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे। लेकिन अब गिल पर नज़रे होंगी। यशस्वी जायसवास के साथ शुभमन गिल टी-20 में भारत के लिए ओपनिंग करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। इस दौरे पर वह कैसा खेल दिखाते हैं इस पर हालांकि काफी कुछ निर्भर करेगा।

IND vs ZIM
शुवमन गिल फोटो: bcci

अभिषेक शर्मा

IPL 2024 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी सभी की नजरें रहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने वाले अभिषेक भी रोहित के विकल्प के तौर पर देखे जा सकते हैं। लेकिन गिल और गायकवाड़ के रहते सेलेक्टर्स उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर तैयार कर सकते हैं। अभिषेक हालांकि रवींद्र जडेजा के अच्छे विकल्प बन सकते हैं| अभिषेक बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं।

IND vs ZIM
अभिषेक शर्मा फोटो: IPL

ऋतुराज गायकवाड़

ओपनिंग में बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी एक विकल्प हैं। गायकवाड़ ने IPL में इस साल कप्तानी भी कर चुके है|और चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए लगातार रन भी किए हैं, और इसलिए उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह भी सेलेक्टर्स की नजरों में होंगे। गायकवाड़ को इस फॉर्मेट में विराट कोहली के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

IND vs ZIM
ऋतुराज गायकवाड़ फोटो: स्टार स्पोर्ट्स

रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए IPL में धमाल मचाने वाले रियान पराग भी नजरों में होंगे। उन्हें भारत के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। ये मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट्स लागने में माहिर है और मैच फिनिश करने का दम भी रखता है। साथ ही पार्ट टाइम बोलिंग भी कर सकते है| पराग ने अगर इस दौरे पर प्रभावित कर दिया तो वह आगे भी टीम इंडिया की जर्सी में दिख सकते हैं।

IND vs ZIM
रियान पराग फोटो: IPL

ध्रुव जुरेल

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ध्रुव जुरेल भी वो खिलाड़ी हैं जिन पर सेलेक्टर्स नजरें टिकाकर बैठे हैं। हलाकि भारत के पास विकेटकीपर के तौर पर और एक विकल्प मौजूद है, जितेश शर्मा लेकिन इस साल के IPL में दोनों का फॉर्म कुछ खास नहीं था| जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला था और उन्होंने प्रभावित किया था। वह भी टीम इंडिया का भविष्य माने जा रहे हैं।

IND vs ZIM
धुर्व जुरेल फोटो: ICC

इन खिलाडियों को नहीं मिली जगहा

हैरानी वाली बात ये रही कि ऐसे कुछ भारतीय स्टार्स टीम में है, जो जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने जा सकते थे, लेकिन BCCI ने उन्हें नजरअंदाज किया। इन स्टार्स में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, यश दयाल का नाम शामिल हैं।

जिन्होंने इस साल के IPL में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था| हलाकि भारतीय टीम के पास अभी इतने सारे युवा चेहरे है की उन्हें एक साथ मौका देना नामुमकिन जैसा है|

IND vs ZIM Head To Head

मैच भारत जीती ज़िम्बाब्वे जीती
862

दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अबतक कुल 8 मैच खेले जा चुके है| जिसमे टीम इंडिया का पलरा भरी है, भारत ने 6 मैचों में जीत हाशिल किया है तो वही ज़िम्बाब्वे ने 2 मुकाबले में जीत हाशिल किया है|

  • उच्चतम स्कोर: 6 नवंबर, 2022 को मेलबर्न में भारत द्वारा 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन।
  • न्यूनतम स्कोर: 20 जून, 2016 को हरारे में ज़िम्बाब्वे द्वारा 20 ओवर में 9 विकेट पर 99 रन।
  • सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से): भारत 6 नवंबर, 2022 को मेलबर्न में ज़िम्बाब्वे को 71 रनों से हराया था|

Picth Report Harare Sports Club

रिपोर्ट के मुताबिक हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच क्रिकेट खेलने के लिए एक बेहतरीन पिच मानी जाती है, क्योंकि यह गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को समान सहायता प्रदान करती है। यहां की सतह सख्त है और विकेट में उछाल अधिक रहता है|

जिससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने में काफी मदद मिलती है, और सतह ठोस होने के कारण गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। गेम जैसे-जैसे आगे बड़ता है स्पिनर्स को मदद मिलना शुरू हो जाता है| इस पिच का Avg. स्कोर 170-180 के बीच माना जाता है|

दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

भारत:

शुवमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार , तुषार देशपांडे।

ज़िम्बाब्वे:

सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फरज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जोनाथन, चतारा तेंडाई, जोंग्वे लुके, काइया इनोसेंट, मडांडे क्लाइव, मधेवेरे विसली, मारुमनी तादीवनाशे, मलाराद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रेंडन, मुजरबानी ब्लेसिंग, मायर्स डियोन, अंतुम नकवी, नगारवा रिचर्ड, शुंबा मिल्टन।

इसे भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment