IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में शर्मनाक प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को 13 रनों से मात दी।
विस्तार
टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर सकी है। कम टारगेट के सामने युवा सितारों से सजी टीम इंडिया ढेर गई और जिम्बाब्वे ने उसे 13 रनों से हरा दिया। शुभमन गिल ने किसी तरह टीम को संभाल की कोशिश की लेकिन वह भी फेल रहे। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने भी लड़ाई लड़ी लेकिन वह भी नाकाम रहे। जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के सामने 116 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया 19.5 ओवरों में 102 रनों पर ढेर हो गई।

हरारे में भारतीय टीम 116 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी। टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड हुआ है। टीम के कप्तान सिकंदर रजा और तेंदाई चतारा ने 3-3 विकेट लिए। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। युवा टीम इंडिया के सामने रहते हुए भी इस जीत की उम्मीद जिम्बाब्वे से नहीं थी लेकिन गेंदबाजों ने ये काम कर दिखाया।
टीम इंडिया के हार की वजह
डेब्यूटंट फेल: इस मैच में भारत ने तीन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया लेकिन तीनों ही खिलाड़ी बुरी तरह से फेल हो गए। शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक ने IPL में तूफानी बल्लेबाजी की थी लेकिन अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वह फेल रहे।
ऋतुराज गायवाड़ भी सात रनों से आगे नहीं जा सके। दूसरे डेब्यूटंट रियान पराग भी फेल रहे और दो रन ही बना सके। बेहतरीन फिनिशर का टैग पा चुके रिंकू सिंह ने भी निराश किया और दो गेंद खेलने के बाद बिना रन बनाए आउट हो गए। तीसरे डेब्यूटंट ध्रुल जुरैल, गिल के साथ साझेदारी करते नजर आ रहे थे लेकिन 6 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके।
भारतीय गेंदबाजों का कमाल
रवि बिश्नोई:
अपने 4 ओवर के स्पेल में बिश्नोई ने 13 रन देकर 4 विकेट चटकाये और साथ ही 2 ओवर मेडेन निकल दिया|
वॉशिंगटन सुंदर:
वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी किया| उन्होंने अपने 4 ओवर में 11 रन देकर महत्वपूर्ण 2 विकेट लिए| और बल्लेबाजी में उन्होंने 34 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
कप्तान गिल ने किया निराश
भारतीय टीम की पूरी उम्मीद कप्तान गिल पर टिकी हुई थीं लेकिन वह भी उम्मीद तोड़कर चलते बने। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने उन्हें आउट किया। गिल ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल रहे।
IND vs ZIM दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: शुभमन गिल(कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार|
ज़िम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा।
इसे भी पढ़ें: