IND W vs PAK W: दरशल Women Asia Cup 2024 का आयोजन 19 जुलाई से श्रीलंका में शुरू हो रहा है| ऐसे में फेंस हमेशा से इंडिया-पाकिस्तान के मैच का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है| Women Asia Cup 2024 19 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक खेली जाएगी, देखें पूरा शेड्यूल|
विस्तार
Women Asia Cup 2024 का आगाज 19 जुलाई से हो रहा है, एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का सामना होने वाला है| महिला टीम इंडिया का सामना शुरुआत में ही पाकिस्तान के महिला टीम से है, जो 19 जुलाई को खेला जायेगा| भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में शानदार फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है।

Women Asia Cup 2024 इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत 19 जुलाई से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन मुकाबले में यूएई और नेपाल की टीम आमने-सामने होगी। वहीं दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है, क्योंकि इस मैच में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें आमने-सामने होगी| जिस मैच का हरेक भारतीय फेंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है|
Women Asia Cup 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड
भूमिका | खिलाड़ी |
---|---|
कप्तान | हरमनप्रीत कौर |
उपकप्तान | स्मृति मंधाना |
खिलाड़ी | शेफाली वर्मा |
खिलाड़ी | दीप्ति शर्मा |
खिलाड़ी | जेमिमा रोड्रिग्स |
विकेटकीपर | ऋचा घोष |
विकेटकीपर | उमा छेत्री |
खिलाड़ी | पूजा वस्त्रकार |
खिलाड़ी | अरुंधति रेड्डी |
खिलाड़ी | रेणुका सिंह ठाकुर |
खिलाड़ी | दयालन हेमलता |
खिलाड़ी | आशा शोभना |
खिलाड़ी | राधा यादव |
खिलाड़ी | श्रेयंका पाटिल |
खिलाड़ी | सजना सजीवन |
रिजर्व खिलाड़ी | श्वेता सहरावत |
रिजर्व खिलाड़ी | साइका इशाक |
रिजर्व खिलाड़ी | तनुजा कंवर |
रिजर्व खिलाड़ी | मेघना सिंह |
IND W vs PAK W यहाँ से देखें एशिया कप के मैच
Women Asia Cup 2024 के सभी मुकाबले आप स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में मैचों का मजा उठा सकते हैं।
Women Asia Cup का शेड्यूल
तारीख | मैच | समय (IST) | स्थान |
---|---|---|---|
19 जुलाई | यूएई बनाम नेपाल | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
भारत बनाम पाकिस्तान | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
20 जुलाई | मलेशिया बनाम थाईलैंड | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
21 जुलाई | भारत बनाम यूएई | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
पाकिस्तान बनाम नेपाल | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
22 जुलाई | श्रीलंका बनाम मलेशिया | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
बांग्लादेश बनाम थाईलैंड | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
23 जुलाई | पाकिस्तान बनाम यूएई | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
भारत बनाम नेपाल | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
24 जुलाई | बांग्लादेश बनाम मलेशिया | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
श्रीलंका बनाम थाईलैंड | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
26 जुलाई | सेमी-फाइनल 1 | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
सेमी-फाइनल 2 | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
28 जुलाई | फाइनल | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
Women Asia Cup की सबसे सफल टीम
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप रिकॉर्ड 7 बार प्रतियोगिता जीती है। 2022 में हुए पिछले संस्करण में भारतीय महिलाओं ने ही ट्रॉफी जीती थी। भारत टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली टीम भी है, 2018 में बांग्लादेश एकमात्र अन्य विजेता रहा है। ऐसे में अब टीम इंडिया 8वीं बार इस खिताब पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी।
यह भी पढ़ें: