टॉस जीतकर साऊथ अफ्रीका महिला टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया| भारत के दोनों ओपनर्स से अच्छी शुरुआत कि उम्मीद है| दोनों ओपनर्स के बड़ी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे है| लेकिन भारतीय महिला टीम की शैफाली वर्मा का पहला विकेट गिरा, उन्होंने 38 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली जिसमे 3 चौके शामिल है| फिलहाल अभी स्मृति मंधना और हेमलता बल्लेबाजी कर रही है|
IND-W vs SA-W
यह 2nd ODI भारत और साऊथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 3 मैचों की ODI Series का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है| यह मैच भारत के बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा| पहले मैच में भारतीय महिला टीम से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बहुत बड़ी जीत हाशिल किया था| ODI सीरीज के दुसरे मुकाबले में भी भारत की महिला टीम मैच को जीतकर इस 3 मैच की सीरीज में ट्राफी में जीत हाशिल करना चाहेगी|

1st ODI 143 रनों की बड़ी मार्जिन से जीती थी भारतीय टीम
वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 143 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए थे। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 127 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 117 रनों की पारी खेली थी।
SA-W महिला टीम 122 पे हुई थी अल आउट
266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से आशा शोभना ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। साऊथ अफ्रीका महिला टीम के तरफ से सुने लुस ने 33 रन, मैरिज़ेन कप्प ने 24 रन और सिनालो जाफ्ता ने 27 रन बनाये| इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 143 रनों से अपने नाम कर लिया।
SA-W महिला टीम के सारे अनुभवी बल्लेबाज बड़ी सस्ते में निपट गये थे, शायद साऊथ अफ्रीका को इस ग्राउंड के बारे में उतनी अच्छी जानकारी नहीं थी| बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ज्यादातर मैच चेस होते जीते गए है|

पिच रिपोर्ट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाज और स्पिनर को मदद मिलती है। जबकि बल्लेबाज भी इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहते हैं। Mostly इस पिच पर तेज गेंदबाजो को मदद मिलाती है, ग्राउंड छोटा होने के कारण इस पिच पर बड़े-बड़े स्कोर बनते है| इस पिच पर पहली पारी का Avg. स्कोर 251 रन है|
इसे भी देखें
- Golden Boy Neeraj Chopra ने फिर सोने पर साधा निशाना, Paavo Nurmi Games में जीता Gold
- वनडे और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा देंगे Kane Williamson नये Contract के लिए किया मना
प्लेयिंग 11
भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा याादव, आशा शोभना, रेणुका सिंह।
साऊथ अफ्रीका महिला टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, एनीकी बोश, सुने लुस, मारिजन्ने कप्प, एनिरी डेरेक्सन, नोंडुमिसो शांगसे, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मासबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, ऐयाबोंगा खाका|