India vs England Semifinal: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना में खेला जायेगा| यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा| टी-20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी।
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना में खेला जायेगा| दोनों टीमें टी-20 विश्व कप 2024 में पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। हालांकि, जोस बटलर और साल्ट ने अमेरिका के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कप्तान जॉस बटलर ने मात्र 38 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेली| इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के जड़े थे|

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम इस फॉर्मेट की चैंपियन रह चुकी हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट का खिताब 2007 में जीता था। वहीं, इंग्लैंड ने ये खिताब 2022 के वर्ल्ड कप में अपने नाम किया था। भारत और इंग्लैंड की टीम दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए अपनी ताकत झोंक रही है।
India vs England Semifinal: इन खिलाडियों पर होंगी नज़रे
रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले 6 परियों में कुल 191 रन 159.17 के स्ट्राइक रेट से बनाये है| जिसमे उनके 2 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है| वही रोहित शर्मा के इंग्लैंड के विरुद्ध भी अच्छा रिकार्ड्स रखते है| कप्तान से इस मैच में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद होगी|
रिषभ पंथ
पंथ ने भारतीय टीम की ओर से बहुत अच्छा परफॉरमेंस दिया है| उन्होंने पिछले 6 परियों में 33 की औसत से 167 रन बनाये है| हलाकि पंथ के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं आई है लेकिन इस मैच में हम उनसे कुछ बड़ा करने की उम्मीद रख सकते है| विकेट के पीछे रहकर पंथ ने एक वर्ल्ड कप में केच पकड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है|
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में पिछले 6 परियों में Econ. 8 की से 11 विकेट चटकाये है| इस मैच के दौरान बुमराह की गेंदबाजी पर भारतीय फेंस की नज़रे होंगी|
अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने भी इस स्सल के टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी प्रदर्शन से लोगो को काफी ज्यादा प्रभावित किया है, अर्शदीप ने पिछले 6 मुकाबले में 15 विकेट निकल चुके है और मात्र एक विकेट दूर है टॉप में जाने के लिए| इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसकी गेंदबाजी पर काफी नज़रे रहेंगी|
जोस बटलर
जॉस बटलर ने अपने पिछले 7 परियों में 48 की औसत से 191 रन मारे है| जिसमे उसके एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है| जो पिछले मुकाबले में USA के साथ खेले गए मुकाबले में आया था| बटलर इस टी-20 वर्ल्ड कप में काफी अछे फॉर्म में नज़र आये है| वही इंग्लैंड टीम के कप्तान होने के नाते इस पर काफी अच्छा करने की उमीद होंगी|
फिलिप साल्ट
फिलिप साल्ट ने पिछले 7 परियों में 46 की औसत से 183 रन बनाये है| जिसमे उनका एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है| इंग्लैंड के ओपनर के तौर पर साल्ट पारी की शुरुआत बहुत तेजी से करते है| इस मैच में इंडिया के खिलाफ साल्ट का असली परीक्षा होगा|
Player Stats
Top Batting Performance
Player | M | I | R | A | 100/50 |
Virat Kohli | 20 | 20 | 639 | 39.9 | 0/5 |
Jos Buttler | 21 | 18 | 475 | 33.9 | 0/4 |
Rohit Sharma | 15 | 14 | 470 | 34.1 | 1/2 |
Hardik Pandya | 14 | 12 | 279 | 31 | 0/2 |
Jonny Bairstow | 10 | 10 | 174 | 24.8 | 0/0 |
Liam Livingstone | 4 | 3 | 57 | 28.5 | 0/0 |
Sam Curran | 8 | 5 | 29 | 9.6 | 0/0 |
Top Bowling Performance
Player | M | W |
Chris Jordan | 15 | 21 |
Hardik Pandya | 14 | 14 |
Jaspreet Bumraah | 4 | 7 |
Jofra Archer | 5 | 7 |
Kuldeep Yadav | 2 | 5 |
Reece Topley | 2 | 4 |
Possible Playing 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह|
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले|
इसे भी पढ़ें