Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा आज (6 अगस्त) एक्शन में नजर आएंगे| हालांकि, आज उनका यह क्वालिफिकेशन राउंड है|
विस्तार
पेरिस ओंलपिक्स 2024 की शुरुआत होने को करीब 10 दिन हो चुके है| जहाँ भारत का ओलंपिक 2024 में बहुत साधारण प्रदर्शन रहा है| वही भारत ने अब तक कुल 3 ब्रॉन्ज मैडल ही जीत सकी है| बहतु सारे इवेंट्स खत्म हो चुके हैं, फैंस के मन में सवाल है कि भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा किस दिन और कितने बजे से परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे| नीरज चोपड़ा भाला फेंक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे| नीरज चोपड़ा एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचना चाहेंगे और कड़ोरो भारतीयों को उनसे एक बार फिर स्वर्ण पदक की उम्मीद है|

क्वालिफिकेशन राउंड में आज उतरेंगे
टोक्यो ओलंपिक की तरह ही पेरिस में भी भारत का परचम लहराने के लिए गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा तैयार हैं| एक नई उम्मीद के साथ 6 अगस्त को वह एक्शन में नजर आएंगे| जहां उनके साथ हमवतन किशोर कुमार जेना भी नज़र आयेंगे| दोनों भारतीय एथलीट पुरुषों के भाला फेंक में क्वालीफिकेशन के साथ अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगें और फाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे| जो एथलीट 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को पार कर लेगा वो सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगा| वही इस स्पर्धा में फाइनल में जगह बनाने के लिए टॉप-12 में रहना जरूरी है|
Neeraj Chopra बन सकते पहले एथलीट
पेरिस ओलंपिक 2024 में अगर नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवें खिलाड़ी बनेंगे| इसके साथ ही ओलंपिक सिंगल्स वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे| ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908-1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920-1924), चोपड़ा के आदर्श जॉन जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992-1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004-2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में खिताब बरकरार रख चुके है|

Neeraj Chopra: कब, कहाँ और कितने बजे से लाइव
नीरज चोपरा का मैच देखने के लिए आपको 6 अगस्त को टीवी ऑन करना पड़ेगा| नीरज 6 अगस्त को परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे| ग्रुप ए का क्वालिफिकेशन इवेंट दोपहर 1:50 बजे से शुरू होगा| जबकि, ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन इवेंट उसी दिन 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा| अगर नीरज क्वालिफिकेशन राउंड में क्वालीफाई कर लेते हैं तो वह 8 अगस्त को फाइनल में परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे| जो रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा|
Neeraj Chopra: इन महारथी से होगा भिड़त
टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स उन्हें फिर चुनौती देते नज़र आएंगे| भारत के किशोर जेना भी इस दौड़ में हैं जिन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में 87.54 मीटर का थ्रो फेंककर क्वालिफाई किया था, लेकिन उसके बाद से 80 मीटर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं|
यह भी पढ़ें: