NEP Vs UAE Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 का पहला मुकाबला नेपाल बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा| आइए इस मैच से जुड़ी पॉइंट्स को देखतें है|
विस्तार
महिला एशिया कप 2024 का पहला मुकाबला नेपाल बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जायेगा| जहां नेपाल की टीम 2016 के बाद पहली बार एशिया कप में लौट रही है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है| इंदु बर्मा की अगुआई वाली नेपाल की महिला टीम महिला एशिया कप 2024 के पहले मैच में से संयुक्त अरब अमीरात भिड़ेगी और विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहेगी|

नेपाल की टीम में बिंदू रावल, डॉली भट्टा और सबनम राय जैसे कई उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जो एशिया कप टूर्नामेंट में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं| दूसरी ओर, यूएई भी उभरती हुई एशियाई टीमों में से एक है जो टूर्नामेंट में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए उतरेगी|
रंगिरी दांबुला पिच रिपोर्ट
रंगिरी दांबुला पिच एक बैलेंस्ड पिच है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को बराबर सहायता प्रदान करती है| इस पिच पर शुरुआत के ओवर में तेज गेंदबाजो को पिच से मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है| बल्लेबाजी उतनी ही आसान हो जाती है|
यह पिच स्पिनर्स के लिए अच्छा माना जाता है, स्पिनर्स यहां बोलिंग करना एन्जॉय करते है| रंगिरी दांबुला के ग्राउंड में पहली पारी का औसत स्कोर 150 है, वही दूसरी पारी का औसत स्कोर 130 है| कप्तान टॉस जीतकर इस पिच पर गेंदबाजी करना पसंद करते है|
यह भी पढ़ें:
- IND W vs PAK W: इंतजार हुआ ख़त्म भारत-पाकिस्तान एक बार फिर भिड़ने को तैयार, देखें किसका पलरा है भारी
NEP Vs UAE Head To Head
दोनों टीमो के बीच अबतक कुल 10 मैच खेले जा चुके है, जिसमें दोनों टीमों ने 5-5 की बराबरी पर है| संयुक्त अरब अमीरात ने 5 मैच जीते है, तो वही नेपाल टीम ने भी 5 मैच जितने में सफल रही है|
कुल मैच | संयुक्त अरब अमीरात जीते | नेपाल जीते |
---|---|---|
10 | 5 | 5 |
Weather Report
रिपोर्ट्स के अनुसार 19 जुलाई, शुक्रवार को यहां असमान में थोड़े बादल छाएं रहेंगे इसके अलावा बारिश की 10 फीसदी तक संभावना है| यहां का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है| ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है|

Both Team Squad
संयुक्त अरब अमीरात: ईशा ओझा (कप्तान), थीर्था सतीश (विकेटकीपर), एमिली थॉमस, समैरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, लावण्या केनी, खुशी शर्मा, इंदुजा नंदकुमार, रिनिथा राजिथ, रिशिता राजिथ, वैष्णव महेश, सुरक्षा कोटे, हीना होतचंदानी, महक ठाकुर, रितिका राजिथ|
नेपाल स्क्वाड: इंदु बर्मा (कप्तान), सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, रूबीना छेत्री, डॉली भट्टा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, कृतिका मरासिनी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, सबनम राय, समंजना खड़का, काजल श्रेष्ठा (विकेटकीपर)|
यह भी पढ़ें :