Paris Olympic 2024: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को रविवार शाम को 8.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है| पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरुर होने जा रही है|
विस्तार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पेरिस ओलंपिक के लिए जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को एक बड़ा गिफ्ट दिया है| रविवार शाम को जय शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ एक बड़ा ऐलान किया| पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों की सहायता प्रदान करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की|

आपको बता दे कि पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है| इस बार भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों का दल सबसे बड़ा दल भेजा है|
BCCI सचिव जय शाह ने किया घोषणा
BCCI सचिव जय शाह ने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा कि, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि BCCI, 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा| हम अभियान के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं| हम हमारे देश के पूरे दल को अपनी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं| भारत को गौरवान्वित करें! जय हिंद|”
यह भी पढ़ें:
117 खिलाड़ियों का अबतक का सबसे बड़ा दल
पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत इसी महीने के 26 जुलाई से होने जा रही है| जो पेरिस के 16 अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जायेगा| इस बार भारत के 117 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में भाग लेंगें| वही इस बार के उद्घाटन समारोह में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भारत के ध्वजवाहक होंगे|
पहले दिन से ही भारतीय तीरंदाज अपना दमखम दिखाएंगे| उसके बाद 27 जुलाई को भारत के दुसरे गेम जैसे- बैडमिंटन, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, निशानेबाजी, नौकायन, हॉकी और टेनिस टीमें मैदान पर उतरेगी| इस बार भारत का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा मैडल जितने का होगा|
यह भी पढ़ें: