Paris Olympics 2024: मनु-सरबजोत की जोड़ी ने देश को दिलाया एक और पदक, बनी पहली भारतीय महिला

By Bhagirath Das

Published on:

Sarabjot Singh

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है| दोनों की जोड़ी ने शूटिंग की 10 मीटर मिक्स टीम इवेंट में ये मेडल अपने नाम किया है| वही मनु भाकर ओलंपिक में ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई, मनु का ये दूसरा पदक है|

विस्तार

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है| मिक्स खेल स्पर्धा के 10 मीटर एयर पिस्टल में दोनों ने शूटिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है| उन्होंने साउथ कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराकर ये उपलब्धि हासिल किया| इसके साथ ही मनु देश की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई है, जिन्होंने एक ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक अपने नाम किया है| इसी के साथ भारत के पदक की संख्या तो 2 हो गई|

Paris Olympics 2024
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ओलंपिक खिलाड़ी

मनु-सरबजोत की जोड़ी ने किया कमाल

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने साउथ कोरिया की जोड़ी को 16-10 के अंतर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मैडल को अपने नाम किया| मैच के दौरान हमेशा से ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार खेल का प्रदर्शन किया| पहले 2 राउंड में पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और इसके बाद हर राउंड में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल करने में सफल हुई|

मनु भाकर ने रचा इतिहास

देश की प्रसिद्ध महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया| मनु भाकर अब देश की पहली महिला खिलाड़ी बन चुकी है जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किया| इसके साथ ही वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय बन गई है|

मनु ने 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल्स इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल पर जितने में कामयाब हुई थी| पेरिस में जीते अपने पहले ब्रॉन्ज के साथ ही मनु ने मेडल टैली में भारत का खाता खोला था| और, अब पेरिस में मिली पहली कामयाबी के सिर्फ दो दिन बाद मनु भाकर ने एक और ब्रॉन्ज अपने नाम कर इतिहास रच दिया है|

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर बधाई देते हुए लिखा कि, “हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं| मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बधाई| दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है| भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है|” उन्होंने आगे मनु भाकर के लिए लिखा कि यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है|”

यह भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment