Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन यानी 6 अगस्त को भारत के कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में नज़र आयेंगे| पिछली बार टोक्यो ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के भाले से इस बार भी पदक की उम्मीद होगी|
विस्तार
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज यानि 6 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे| पिछले साल टोक्यो ओलंपिक की तरह ही इस बार भी नीरज से पेरिस में गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं| हालांकि, आज उनका क्वालिफिकेशन राउंड है| नीरज चोपड़ा इस बार अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगे| उनके पास भारत के लिए दो व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने का मौका है| अगर वह ऐसा करने में सफल हो जाते है तो भारत के वे पहले खिलाड़ी बन जाएंगे| ऐसे में हर किसी की नजरें उन पर टिकी हुई हैं|

Paris Olympics 2024: मेंस जैवलिन थ्रो क्वालीफायर
टोक्यो ओलंपिक्स की तरह ही पेरिस में भी भारत का परचम लहराने के लिए नीरज चोपड़ा तैयार हैं| एक नई उम्मीद के साथ आज वह एक्शन में नजर आएंगे, जहां हमवतम किशोर कुमार जेना भी उनके साथ नज़र आयेंगे| दोनों भारतीय एथलीट पुरुषों के भाला फेंक में क्वालीफिकेशन के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे और फाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे| जो एथलीट 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को पार कर लेगा वो सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगा| या फिर फाइनल में जगह बनाने के लिए टॉप-12 में रहना जरूरी है|
Paris Olympics 2024: यहाँ देखें आज के सभी मैच
पेरिस ओलंपिक 2024 आज के सभी मैचों को आप टीवी पर मुफ्त में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं| इसके अलावा आप ओलंपिक को जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं| वहीं दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप ओलंपिक के सभी मैच मुफ्त में देखे जा सकेंगे| आपको बता दें कि भारत के समय से पेरिस का समय 3 घंटा 30 मिनट पीछे हैं|

भारत के किशोर कुमार जेना का क्वालिफिकेशन राउंड भारतीय समयानुसार आज दोपहर दोपहर 1:50 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन में ग्रुप ए में भारत के किशोर कुमार जेना भाग लेंगे और उसके बाद 3:30 बजे से एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक की क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाग लेंगे|
नीरज को ये खिलाड़ी देंगे कड़ी टक्कर
- मैक्स देहिंग: जर्मनी के देहिंग ने फरवरी में 90.20 मीटर स्कोर किया है| यह स्कोर उन्हें गोल्ड का दावेदार बना सकता है|
- जैकब वाडलेज्च: दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर हैं| साथ ही डायमंड लीग के चैंपियन हैं, जिसमें नीरज को हराया था| इस सीजन बेस्ट थ्रो 88.65 मीटर है| टोक्यो में सिल्वर मेडल भी जीता था|
- एंडरसन पीटर्स: 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन पीटर्स ने ओरेगॉन में 2022 में नीरज को हराकर गोल्ड जीता था| ग्रेनेडा के पीटर्स का सीजन बेस्ट 86.62 मीटर है| ऑलटाइम बेस्ट थ्रो 93.07 मीटर है|
- अरशद नदीम: पाकिस्तानी स्टार ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 90.18 मीटर थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता था| CWG-2022 के गोल्ड मेडलिस्ट हैं|
- ओलिवर हेलैंडर: फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर दुनिया में चौथे स्थान पर हैं और उनका सीजन बेस्ट थ्रो 85.75 मीटर है|
यह भी पढ़ें: