SL-W vs THA-W Asia Cup 2024: Match Preview, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड मुकाबले, संभावित प्लेयिंग 11

By Bhagirath Das

Published on:

SL-W vs THA-W

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

SL-W vs THA-W Asia Cup 2024: महिला एशिया कप का 12वां मुकाबला श्रीलंका और थाईलैंड महिला टीम के बीच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जायेगा| श्रीलंका महिला की टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगहा पक्की करना चाहेगी| वही थाईलैंड भी सेमीफाइनल के रेस में बनी है, जिसके लिए उसे श्रीलंका को इस मैच में मात देना पड़ेगा|

SL-W vs THA-W: Match Preview

महिला एशिया कप का 12वां मुकाबला श्रीलंका और थाईलैंड महिला टीम के बीच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जायेगा| यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा| श्रीलंका महिला की टीम ने बांग्लादेश और मलेशिया के खिलाफ अपने पहले दो मैच आसानी से जीत हाशिल किया था| और अब वह सेमीफाइनल के बहुत करीब है, जो इस मैच में तय होगा|ग्रुप बी में श्रीलंका महिला की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्तान पर हैं, वही उनका नेट रन रेट 4.243 है|

SL-W vs THA-W
थाईलैंड महिला टीम के खिलाड़ी फोटो: मलेशिया क्रिकेट

मेजबान टीम बुधवार को अपनी जीत के लय को बरक़रार रखना चाहेगी| साथ ही अपनी जगहा सेमीफाइनल में पक्की करने को देखेगा| थाईलैंड अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जहाँ उनका नेट रन रेट +0.098 है| पहले मैच में थाईलैंड ने मलेशिया को 22 रन से हराया और बांग्लादेश के साथ सात विकेट से हार गयी| बांग्लादेश पहले मैच में मलेशिया से भिड़ेगी और निगार सुल्ताना की टीम अगर बड़ी जीत लेती है| तो थाईलैंड के लिए क्वालीफाई की उम्मीदों को मुश्किल में डाल सकती है| बांग्लादेश ने भी दो मैचों में एक जीत और एक हारी है|

यह भी पढ़ें:

SL-W vs THA-W: दांबुला पिच रिपोर्ट

दांबुला में खेले गए पिछले सभी मुकाबले कम स्कोरिंग वाले देखने को मिले है, आशा है कि यह मैच भी निम्न स्कोर का ही होगा| दंबुला की पिच पर अबतक 10 मुकाबले खेले जा चुके है, जिससे पिच बहुत धीमी हो चुकी है| और बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जा रहा है| अब पिच से तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजो को अच्छी-खासी मदद मिल रही है|

पिच धीमी होने के वजहा से स्पिनर्स गेम में शानदार प्रदर्शन कर रहे है| और उन्हें खेलना बल्लेबाजो के लिए बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है| टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है| दांबुला के इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम का औसत स्कोर 137 है| वही दूसरी पारी का औसत स्कोर 114 है|

SL-W vs THA-W
चमारी अटापट्टू शतक के बाद

SL-W vs THA-W: हेड टू हेड मुकाबला

दोनों टीमों ने अबतक कुल चार मुकाबले खेले है, जिसमें श्रीलंका महिला ने तीन मुकाबले जीते है| और थाईलैंड ने एक मुकाबल जितने में सफल रही है|

मैच खेले गएश्रीलंका महिला द्वारा जीते गएथाईलैंड महिला द्वारा जीते गएकोई परिणाम नहीं
43100

SL-W vs THA-W: Weather Report

रिपोर्ट्स के अनुसार 24 जुलाई, बुधवार को दांबुला के असमान में थोड़े बादल छाएं रहने के असार है, इसके अलावा बारिश की 18 फीसदी तक संभावना है| वही दांबुला का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है| ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा|

SL-W vs THA-W: संभावित प्लेयिंग 11

श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी|

थाईलैंड महिला टीम: नट्टाया बूचाथम, नन्नाफट चाइहान, सुवानन खियाओतो, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), फन्निता माया, चानिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, ओन्निचा कामचोम्फु, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), सुलेपोर्न लाओमी, अपिसारा सुवानचोनराथी|

यह भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment

भारतीय बजट का इतिहास 1860-2024 तक भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने किया संन्यास का ऐलान Virat Kohli Top 7 Luxury Cars ओलंपिक में सर्वाधिक गोल्ड मेडल विजेता यहाँ देखें
भारतीय बजट का इतिहास 1860-2024 तक भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने किया संन्यास का ऐलान Virat Kohli Top 7 Luxury Cars ओलंपिक में सर्वाधिक गोल्ड मेडल विजेता यहाँ देखें