India Women vs South Africa Women, 2nd ODI: Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका लगातार दूसरा शतक

By Bhagirath Das

Published on:

Smriti Mandhana

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दुसरे मैच में भी स्मृति मंधना ने शानदार शतक जड़ा| स्मृति मंधना ने एक बार फिर शतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया| वही हरमनप्रीत भी धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रही है| आशा है कि उसकी भी इस मैच में शतक आ जाय|

टॉस जीतकर साऊथ अफ्रीका महिला टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया| साऊथ अफ्रीका ने शुरुआत में भारतीय टीम के शेफाली को जल्दी से पवेलियन भेज दिया| लेकिन इसके बाद स्मृति मंधना ने साऊथ अफ्रीका के गेंदबाजो को अपने राडार में लिया|

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana
शतक लगाने के बाद Smriti Mandhana का celebration

इंडिया टीम के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधना ने एक बार फिर साऊथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दोहरा शतक लगाया| ऐसा करने वाली स्मृति मंधना भारतीय महिला टीम की पहली बल्लेबाज बन गयी है| बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंधना ने सिर्फ 103 गेंदों में अपना शतक पूरा किया| वही यह उसके वनडे करियर का 7वा शतक है| मंधना ने पहले मैच में भी शतक लगया था, जहाँ उसने 127 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली थी|

और वह मैच इंडिया 143 रनों कि बहुत बड़ी मार्जिन से जीती थी| अब एक बार फिर मंधना ने शतक पूरा किया और इसके साथ ही स्मृति मंधना ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड कि सूचि में शामिल कर लिया है| स्मृति मंधना पहली भारतीय महिला खिलाडी है जिसने लगातार दो शतक जड़े|

स्मृति मंधना ने 120 गेंदों में 136 रन बनाये जिसमे उसकी पारी में 18 चौके और 2 छक्के शामिल है| अब जाके नॉनकुलुलेको म्लाबा ने स्मृति मंधना को केच आउट किया|

इसे भी देखें

  1. Golden Boy Neeraj Chopra ने फिर सोने पर साधा निशाना, Paavo Nurmi Games में जीता Gold
  2. PM Vishwakarma Yojana Registration 2024 Online Form Declarer

हरमनप्रीत कौर ने भी जड़ा अपना शतक

Smriti Mandhana
हरमनप्रीत कौर शतक के बाद celebration

India Women vs South Africa Women मंधना के शानदार शतक के बाद अब हरमनप्रीत कौर ने भी मात्र 88 गेंदों पर 103 रनों की तुफानी पारी खेली| जहा उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जमाई| इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने साऊथ अफ्रीका टीम के सामने 325 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है|

Bhagirath Das

Leave a Comment