UAE vs Nepal Pitch Report: कल होगी संयुक्त अरब अमीरात-नेपाल की भिड़ंत, यहां जाने पिच और मौसम रिपोर्ट

By Bhagirath Das

Published on:

UAE vs Nepal Pitch Report

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

UAE vs Nepal Pitch Report: महिला एशिया कप का आगाज कल से शुरू होने जा रहा है| जहाँ पहले मुकाबले में UAE बनाम Nepal की टीम रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में आमने-सामने होंगी| यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 से शुरू होगा| आगे की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें|

विस्तार

महिला एशिया कप 2024 का आयोजन बार श्रीलंका में होने जा रहा है| जहाँ पहले मुकाबले में UAE बनाम Nepal की टीम रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में आमने-सामने होंगी| टूर्नामेंट में यह दोनों ही टीमों का पहला मैच होगा| इंदु बर्मा की अगुआई वाली नेपाल की महिला टीम महिला एशिया कप 2024 के पहले मैच में से संयुक्त अरब अमीरात भिड़ेगी और विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहेगी|

UAE vs Nepal Pitch Report
संयुक्त अरब अमीरात के महिला खिलाड़ी

नेपाल की टीम में बिंदू रावल, डॉली भट्टा और सबनम राय जैसे कई उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जो एशिया कप टूर्नामेंट में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं| दूसरी ओर, यूएई भी उभरती हुई एशियाई टीमों में से एक है जो टूर्नामेंट में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए उतरेगी| कैसी होगी यहां की पिच और मौसम कैसा रहेगा, चलिए जानते हैं|

रंगिरी दांबुला पिच रिपोर्ट

बात करें दांबुला क्रिकेट स्टेडियम की तो यहां तीन महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके है| इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 140 रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 126 है| रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला की पिच अबतक बल्लेबाजों की मददगार रही है|

साथ ही यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है| स्पिन गेंदबाजो के खास कर महिला क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की अधिक उम्मीद होती है| कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है|

यह भी पढ़ें:

UAE vs Nepal Head To Head

दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले जा चुके है, जिसमें दोनों टीमों ने 5-5 बराबर मुकाबले जीते है|

कुल मैचसंयुक्त अरब अमीरात जीते नेपाल जीते
1055

दांबुला के मौसम का हाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जुलाई, शुक्रवार को यहां असमान में थोड़े बादल छाएं रहेंगे इसके अलावा बारिश की 20 फीसदी तक संभावना है| यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है| ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है|

UAE vs Nepal: यहाँ से देखें एशिया कप के मैच

Women Asia Cup 2024 के सभी मुकाबले आप स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं| इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में मैचों का मजा उठा सकते हैं|

UAE vs Nepal Full Squad

संयुक्त अरब अमीरात:

ईशा ओझा (कप्तान), थीर्था सतीश (विकेटकीपर), एमिली थॉमस, समैरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, लावण्या केनी, खुशी शर्मा, इंदुजा नंदकुमार, रिनिथा राजिथ, रिशिता राजिथ, वैष्णव महेश, सुरक्षा कोटे, हीना होतचंदानी, महक ठाकुर, रितिका राजिथ|

नेपाल:

 इंदु बर्मा (कप्तान), सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, रूबीना छेत्री, डॉली भट्टा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, कृतिका मरासिनी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, सबनम राय, समंजना खड़का, काजल श्रेष्ठा (विकेटकीपर)|

यह भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment

मशहूर ट्रैवलर और इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार की हुई मौत… स्मृति मंधाना के जन्मदिन पर देखें उनके रिकॉर्ड और उपलब्धियां महिला एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम
मशहूर ट्रैवलर और इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार की हुई मौत… स्मृति मंधाना के जन्मदिन पर देखें उनके रिकॉर्ड और उपलब्धियां महिला एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम