भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है।

महिला एशिया कप 2024 का आगाज

श्रीलंका की मेजबानी में 19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 का आगाज होने जा रहा है।

कप्तानी और उपकप्तानी

हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कप्तान होंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

उमा छेत्री का चयन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाली उमा छेत्री को भी टीम में शामिल किया गया है।

कौन सी टीम किस ग्रुप में

ग्रुप-1: भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई ग्रुप-2: श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड

यहां देख सकते हैं लाइव

महिला एशिया कप 2024 के मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं। भारत के मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

भारत के नाम सबसे ज्यादा ट्रॉफी

भारतीय टीम ने 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। सभी मुकाबले रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पेरिस ओलिंपिक 2024: भारत के शीर्ष 10 मजबूत पदक दावेदार