Women Asia Cup 2024: आपको बता दे कि इस बार महिला एशिया कप 2024 का आयोजन श्रीलंका कर रहा है| जिसकी शुरुआत 19 जुलाई से हो रही है, जिसके लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दिया है|
विस्तार
मेजबान श्रीलंका ने आगामी एशिया कप 2024 टी-20 के लिए 15 सदस्यीय टीम का घोषणा कर दिया है| जहाँ सीनियर अल राउंडर चमारी अटापट्टू इस टीम की कप्तानी करेंगी| इस साल टीम में नए खिलाड़यों को भी जगह दी गई है| जहाँ श्रीलंका महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला की टीम को किसी भी फॉर्मेट में पहली बार हराया था, उस टीम में शामिल खिलाड़ियों को भी टीम में जगहा मिला है|

श्रीलंका ने 18 साल की सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणरत्ने पर फिर से भरोसा जताया है| विश्मी ने साउथ अफ्रीका के उस दौरे के दौरान अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता दिखाई थी| इसके अलावा मध्यक्रम की बल्लेबाज कविशा दिलहारी को टीम में शामिल किया गया है| 26 वर्षीय हर्षिता समरविक्रमा को भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में अर्धशतक जड़कर अपनी टीम के लिए ऐतिहासिक सीरीज जीत सुनिश्चित की|
श्रीलंका की 15 सदस्यीय स्क्वाड
नाम | भूमिका |
---|---|
चमारी अटापट्टू (कप्तान) | ऑलराउंडर |
हासिनी परेरा | बल्लेबाज |
कविशा दिलहारी | ऑलराउंडर |
नीलाक्षी डी सिल्वा | बल्लेबाज |
विशमी गुणरत्ने | बल्लेबाज |
हर्षिता समरविक्रमा | बल्लेबाज |
अनुष्का संजीवनी | बल्लेबाज+विकेटकीपर |
इनोशी प्रियदर्शनी | गेंदबाज |
काव्या कविंदी | ऑलराउंडर |
सुगंधिका कुमारी | गेंदबाज |
उदेशिका प्रबोधनी | गेंदबाज |
अचिनी कुलसुरिया | गेंदबाज |
शशिनी गिम्हानी | गेंदबाज |
अमा कंचना | गेंदबाज |
सचिनी निसानसाला | गेंदबाज |
Women Asia Cup 2024 का शेड्यूल
तारीख | मैच | समय (IST) | स्थान |
---|---|---|---|
19 जुलाई | यूएई बनाम नेपाल | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
भारत बनाम पाकिस्तान | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
20 जुलाई | मलेशिया बनाम थाईलैंड | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
21 जुलाई | भारत बनाम यूएई | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
पाकिस्तान बनाम नेपाल | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
22 जुलाई | श्रीलंका बनाम मलेशिया | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
बांग्लादेश बनाम थाईलैंड | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
23 जुलाई | पाकिस्तान बनाम यूएई | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
भारत बनाम नेपाल | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
24 जुलाई | बांग्लादेश बनाम मलेशिया | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
श्रीलंका बनाम थाईलैंड | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
26 जुलाई | सेमी-फाइनल 1 | दोपहर 2 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
सेमी-फाइनल 2 | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | |
28 जुलाई | फाइनल | शाम 7 बजे | रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम |
Women Asia Cup 2024 यहाँ से देखें लाइव
Women Asia Cup 2024 के सभी मुकाबले आप स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में मैचों का मजा उठा सकते हैं।
Women Asia Cup 2024 की कुल टीमे
इस बार महिला एशिया कप 2024 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली है|
- भारत
- यूएई
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- बांग्लादेश
- थाईलैंड
- नेपाल
- मलेशिया
जहाँ ग्रुप-ए में भारत के साथ ही नेपाल, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है तो वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड की टीम शामिल है|
यह भी पढ़ें: