Womens Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए BCCI ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

By Bhagirath Das

Published on:

IND W VS PAK W

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Womens Asia Cup 2024: भारत महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करेगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

विस्तार

श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे महिला एशिया कप 2024 के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में शानदार फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत अभी चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 श्रृंखला में खेल रही हैं।

Womens Asia Cup 2024
एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम फोटो: X

खिलाड़ियों के नाम

भूमिकाखिलाड़ी
कप्तानहरमनप्रीत कौर
उपकप्तानस्मृति मंधाना
खिलाड़ीशेफाली वर्मा
खिलाड़ीदीप्ति शर्मा
खिलाड़ीजेमिमा रोड्रिग्स
विकेटकीपरऋचा घोष
विकेटकीपरउमा छेत्री
खिलाड़ीपूजा वस्त्रकार
खिलाड़ीअरुंधति रेड्डी
खिलाड़ीरेणुका सिंह ठाकुर
खिलाड़ीदयालन हेमलता
खिलाड़ीआशा शोभना
खिलाड़ीराधा यादव
खिलाड़ीश्रेयंका पाटिल
खिलाड़ीसजना सजीवन
रिजर्व खिलाड़ीश्वेता सहरावत
रिजर्व खिलाड़ीसाइका इशाक
रिजर्व खिलाड़ीतनुजा कंवर
रिजर्व खिलाड़ीमेघना सिंह
List

एशिया कप में टीम का शेड्यूल

तारीखमैचसमय (IST)स्थान
19 जुलाईयूएई बनाम नेपालदोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
भारत बनाम पाकिस्तानशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
20 जुलाईमलेशिया बनाम थाईलैंडदोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
श्रीलंका बनाम बांग्लादेशशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
21 जुलाईभारत बनाम यूएईदोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
पाकिस्तान बनाम नेपालशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
22 जुलाईश्रीलंका बनाम मलेशियादोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
बांग्लादेश बनाम थाईलैंडशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
23 जुलाईपाकिस्तान बनाम यूएईदोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
भारत बनाम नेपालशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
24 जुलाईबांग्लादेश बनाम मलेशियादोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
श्रीलंका बनाम थाईलैंडशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
26 जुलाईसेमी-फाइनल 1दोपहर 2 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
सेमी-फाइनल 2शाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
28 जुलाईफाइनलशाम 7 बजेरंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
List

पिछले साल डिफेंडिंग चैंपियन थी भारतीय टीम

भारत ने भारत महिला एशिया कप रिकॉर्ड 7 बार प्रतियोगिता जीती है। ये टूर्नामेंट इस साल के अंत में 3 अक्टूबर से बांग्लादेश में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फूल प्रैक्टिस के रूप में काम करेगा। 2022 में हुए पिछले संस्करण में भारतीय महिलाओं ने ही ट्रॉफी जीती थी। भारत टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली टीम भी है, 2018 में बांग्लादेश एकमात्र अन्य विजेता रहा है।

इसे भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment