MS Dhoni Birthday: ‘कैप्टन कूल’ का आज 43वां जन्मदिन, साक्षी ने छुए पति धोनी के पैर मांगी लंबी उम्र की दुआ

By Bhagirath Das

Published on:

MS Dhoni Birthday

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन है। धोनी के जन्मदिन उनकी वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रात 12 बजे ही धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर खूम धूम मचा रहा है।

43वां जन्मदिन मना रहे MS DHONI

भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान MS धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी से ज्यादा एक्टिव दिखती है। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के जन्मदिन का लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड का एक सुपर स्टार अभिनेता दिखाई दे रहा है।

MS Dhoni Birthday
हैप्पी बर्थडे MS धोनी सर

जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी आज 43 साल के हो गए हैं, हर कोई उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फेंस बढ़-चढ़ कर महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विश कर रहे है| सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे धोनी छाया हुआ है।

सलमान खान पहुंचे MS Dhoni Birthday पर

साक्षी के वायरल विडियो में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी दिखाई दे रहे है| पहले धोनी केक काटते हुए दिखाई देते हैं, इसके बाद वे पत्नी साक्षी को केक खिलाते हैं। साक्षी ने धोनी पैर छूकर सबका ध्यान खींचा। फिर धोनी बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को केक खिलाते हैं। धोनी के बर्थडे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना-अपना प्यार लुटा रहे हैं।

सभी कर रहे धोनी को बर्थडे विश

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और धोनी के खास मित्र सुरेश रैना ने पोस्ट शेयर करके एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर, ब्रावो, इरफान पठान और ब्रेट ली का एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

MS धोनी का क्रिकेट करियर

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी पूरे वर्ल्ड में एक ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट जीते हैं।

धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो बता दें कि धोनी ने कुल 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 38 की औसत से 4876 रन बनाए। वहीं, 98 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1617 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126 का रहा।

इसे भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment