राजस्थान भाजपा कार्यशाला के बाद बड़ा सियासी धमाका! स्मृतिचिन्हों की होगी नीलामी, कार्यलय में कार्यरत कर्मचारियों पर खर्च होगा पैसा ।

संगठनात्मक फैसला

10-01-2026 9:29 PM | Update Bharat
Main news

राजस्थान भाजपा की हाल में आयोजित संगठनात्मक कार्यशाला के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यशाला में हाल ही में नियुक्त सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, कुछ विधायकों और प्रवक्ताओं को आमंत्रित किया गया था।
कार्यशाला के समापन के बाद हुई कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। लेकिन असली सस्पेंस तब सामने आया जब सूत्रों के हवाले से एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सामने आया।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष ने सुझाव दिया कि प्रदेशाध्यक्ष को सम्मान स्वरूप मिलने वाले स्मृतिचिन्हों को समय-समय पर नीलाम किया जाएगा। इस नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि भाजपा के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण, सुविधाओं और उनके उत्थान पर खर्च की जाएगी।
बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष को पूरे राजस्थान से सामाजिक संगठनों और उद्योगपतियों द्वारा कई कीमती स्मृतिचिन्ह सम्मान स्वरूप दिए जाते हैं। अब इन्हीं स्मृतिचिन्हों को संगठन हित में उपयोग में लाने की यह पहल पार्टी के भीतर एक नई सोच और पारदर्शिता का संकेत मानी जा रही है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस निर्णय का जल्द ही औपचारिक रूप से पालन शुरू किया जाएगा। इससे पार्टी के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों में सकारात्मक संदेश जाएगा और उनका मनोबल बढ़ेगा। साथ ही यह पहल पूरे देश में भाजपा संगठन के लिए एक मजबूत उदाहरण बन सकती है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो स्मृतिचिन्हों की नीलामी जैसी यह पहल न केवल संगठनात्मक ऊर्जा को मजबूती देगी, बल्कि आम नागरिकों के बीच भी पार्टी की छवि को और अधिक सकारात्मक व भरोसेमंद बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

नॉट: यह पूरी खबर सूत्रों के हवाले से लिखी गई है । हम इस खबर की किसीभी तरह से पुष्टि नही करते है ।

📢 Share this news:
© 2026 Update Bharat | All Rights Reserved
Sidebar Content