Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक 2024 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में 3-2 के अंतर से हराकर 52 सालो का सुखा ख़तम किया है| पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की बाधा को भी पार कर लिया है|
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के मैच में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया| भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया, इसके साथ एक लम्बे सूखे को ख़तम किया| फ्रांस के यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत जबरदस्त वापसी करते हुए गत चैंपियन पर ऐतिहासिक जीत हासिल किया|

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दूसरे क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनाकर शानदार शुरुआत किया| अभिषेक ने 12वें मिनट में ओपन प्ले के ज़रिए दो मैचों में अपना दूसरा गोल दाग दिया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मुकाबले में जान डाल दिया| पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय पोस्ट पर कुछ मौके बनाए, लेकिन गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश ने इस चुनौती को बखूबी अंजाम दिया|
पहले क्वार्टर से ही भारत का दबदबा
पिछले दिन बेल्जियम के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-2 से हारने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त वापसी किया और ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 रौंदकर निकल गए| ऑस्ट्रेलिया ही इस मैच में जीत की दावेदार मानी जा रही थी लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर से ही फ्रंट फुट पर खेलना शुरू किया और दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर 2-0 की बढ़त हासिल कर लिया|
भारतीय हॉकी टीम के लिए 12वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दागा और फिर अगले ही मिनट कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को भी गोल में बदल दिया और मुकबले को एकतरफा कर दिया| ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त लेने के बाद भी भारतीय हॉकी टीम आराम की स्थिति में नहीं आ सकती थी और भारतीय खिलाड़ियों ने इसका ध्यान रखते हुए ऑस्ट्रेलिया की कोशिशों को पूरी तरह नाकाम करने में सफलता हाशिल किया|

52 साल के सुखर को भारतीय हॉकी टीम ने किया ख़तम
साल 2024 में टीम इंडिया ने ओलंपिक में 52 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया को किसी हॉकी मैच में हराया| टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 1972 के ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया था| इसी के साथ भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे ओलंपिक मेडल की तलाश में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है| उन्हेटीम इंडिया को अब तक सिर्फ बेल्जियम के हाथो हार मिली है|
भारत ने ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ की थी| इसके बाद भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है| फिर भारत और अर्जेंटीना के बीच मैच ड्रॉ रहा और फिर आयरलैंड को हराया|बेल्जियम वाले मैच में भी भारतीय टीम पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा था, लेकिन आखिर के समय में उन्हें मैच को 1-2 से गंवाना पड़ा|
भारतीय हॉकी टीम ने पूरा किया बदला
इस मुकाबले को जितने के बाद भारतीय हॉकी प्रेमियों के उन जख्मों पर मरहम जरूर लगा होगा जो ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 के फाइनल मुकाबले में 8-0 और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल फाइनल मुकाबले में 7-0 से मिली हार के बाद दिए थे| इस मैच से पहले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचों में से सिर्फ तीन (1960 रोम क्वार्टर फाइनल, 1964 तोक्यो सेमीफाइनल और 1972 म्युनिख ग्रुप मैच) मैच जीते थे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने छह जीते और दो गेम ड्रॉ रहा था|
यह भी पढ़ें: