Rohit Sharma: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये पहले वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित ने रिकार्ड्स की झारी लगा दी है| रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तान बन गए हैं|
विस्तार
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त सबसे अच्छे फार्म में चल रहे हैं| वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार वनडे के लिए मैदान में उतरे रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है| रोहित का हिटमैन अवतार श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में नजर आ रही थी|

कप्तान रोहत ने शुक्रवार को पहले वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है| हिटमैन ने अपने करियर की खास उपलब्धि हासिल की है| वे दुनिया के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं|
Rohit Sharma बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़े
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 कप्तान, बल्लेबाज बन गए हैं| रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ तीन छक्के मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया| रोहित ने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा|
रोहित शर्मा ने अब तक कप्तान के तौर पर कुल 124 इंटरनेशनल मैच खेले हैं| इसमें उनके नाम अब 234 सिक्स आ चुके हैं| वहीं बात अगर इयोन मोर्गन की करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 198 मैचों में कप्तानी करते हुए 233 सिक्स लगाने का काम किया था|
कप्तान कुल अभी भी तीसरे नंबर पर बरक़रार
कप्तान रोहित शर्मा और इयोन मोर्गन के बाद की बात की जाए तो यहां पर भारत के ही एमएस धोनी मौजूद हैं| उन्होंने भारत के लिए 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है| इस दौरान उनके बल्ले से 211 सिक्स निकले है| वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर के दौरान 324 मैचों में कप्तानी करते हुए 171 सिक्स लगाए हैं| यानि अभी सभी को पीछे छोड़कर हिटमैन आगे निकल चुके है|

रोहित ने अपने करियर में 15 हज़ार रन पुरे किये
रोहित शर्मा दूसरे बल्लेबाज सबसे कम पारियों में बतौर सलामी बल्लेबाज 15 हजार रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं| रोहित ने 352 पारियों में यह कारनामा किया है| इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 331 पारियों में 15 हज़ार रन बनाए थे| इतना ही नहीं रोहित के वनडे क्रिकेट में 1000 चौके भी पूरे हो गए हैं| रोहित वनडे में अब तक 1001 चौके लगा चुके हैं| वनडे में सबसे ज्यादा चौके सचिन तेंदुलकर ने लगाए (2016) हैं|
कम पारियों में 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 331 पारी – सचिन तेंदुलकर
- 352 पारी – रोहित शर्मा
- 361 पारी – डेविड वॉर्नर
- 363 पारी – वीरेंद्र सहवाग
- 368 पारी – ग्रीम स्मिथ
- 374 पारी – एलिस्टर कुक
यह भी पढ़ें: