ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्राफी में हिस्सा लेने नहीं जाएगी पाकिस्तान! BCCI कर रहा है नई प्लानिंग

By Bhagirath Das

Published on:

ICC Champions Trophy

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ICC Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही BCCI के सचिव जय शाह ने ये कह दिया था कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा|

विस्तार

अगले साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में हो रहा है| पाकिस्तान इसे लेकर जोरों-शोरों तैयारी कर रही है| इस बीच एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है, न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए BCCI के एक सूत्र ने बताया कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और BCCI चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वेन्यू में बदलाव को लेकर BCCI से बात करेगा।

ICC Champions Trophy
भारतीय टीम के खिलाडी फोटो: BCCI

BCCI आईसीसी के सामने ये मांग करेगा कि आने वाले साल में चैंपियंस ट्राफी के भारत और पाकिस्तान के मैच किसी दुसरे वेन्यू में कराए| जैसे कि श्रीलंका और दुबई दो विकल्प सामने रखे| इससे पहले एशिया कप में भी ऐसा ही हुआ था|

भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान ANI ने दी जानकारी

ANI न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, “BCCI चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ICC के सामने वेन्यू को बदलने के लिए मांग करेगी| BCCI चाहती है कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पाकिस्तान में न होकर कही ओर आयोजन करें| BCCI के सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दो देश के नाम सामने रखे, श्रीलंका और दुबई|

आपको बता दे कि साल 2008 से भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है| ऐसे में पिछले साल पाकिस्तान एशिया कप को होस्ट किया था, लेकिन उसमें भी भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने नहीं गयी थी| बाद में एशिया कप को हाइब्रेड मॉडल के तहत खेलने का फैसला किया गया था|

कब होना था भारत-पाक के बीच हाई वोल्टेज मैच?

रिपोर्ट के अनुसार, 19 फरवरी को पहला मुकाबला न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच होगा। जबकि टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को न्यूजीलैंड और फिर 1 मार्च 2025 को पाकिस्तान से मुकाबला होना था। लेकिन यह अभी कहना संभव नहीं है|

कितने टीमों ने लिया है हिस्सा

ICC चैंपियंस ट्राफी के लिये कुल 8 टीमें आमने-सामने होंगी|

  • भारत
  • पाकिस्तान (मेजबान)
  • बांग्लादेश
  • न्यूज़ीलैंड
  • अफ़ग़ानिस्तान
  • दक्षिण अफ्रीका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • इंगलैंड

कब से होगी चैंपियंस ट्राफी की शुरुआत

ICC की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 2025 में होगा। जिसकी तैयारी में पाकिस्तान पुरे जोर-शोर से लगा है| आपको बता दे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(PCB) ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक का शेड्यूल कैलेंडर ICC को सौंपा है। ICC अब अपने हिसाब से शेड्यूल का ऐलान करेगा। और तबतक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाक के मैच का शेड्यूल लाहौर के ग्राउंड पर रखा है|

यह भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment