Gautam Gambhir: गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच, जय शाह ने किया ऐलान

By Bhagirath Das

Published on:

Gautam Gambhir

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर टीम इंडिया के नये मुख्य कोच बन गए हैं। BCCI की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से उनके मुख्य कोच बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है।

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम की बड़ी जिम्मेदारी मिली है| गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है| गंभीर, राहुल द्रविड़ की जगह नये कोच बने हैं| BCCI के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी है कि अब से गंभीर टीम इंडिया के मुख्य कोच होंगे| BCCI सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि करते हुए गौतम गंभीर को नई भूमिका के लिए बधाई दी है। साथ ही गौतम गंभीर का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा।

Gautam Gambhir
BCCI सचिव जय शाह और गौतम गंभीर

जय शाह ने सोशल मीडिया ‘X’ पर दी जानकरी

BCCI सचिव जय शाह ने ‘X’ पर लिखा कि ” मुझे गौतम गंभीर का भारतीय टीम के नये कोच के रूप में स्वागत करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है| उन्होंने लिखा है कि आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिस्थिति को करीब से देखा है| अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं|”

जय शाह ने गंभीर को लेकर आगे कहा,”टीम इंडिया के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है| BCCI उनकी इस नई यात्रा का पूरा समर्थन करता है|”

लंबे समय से मुख्य कोच को लेके चर्चा में थे गौतम गंभीर

आपको बता दें कि गौतम गंभीर का नाम इस पद के लिए लंबे समय से चर्चा में था। वह WV रमन के साथ रेस में शामिल थे, लेकिन सबसे बड़े दावेदार थे। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका निभाई। जहां केकेआर इस IPL सीजन में चैंपियन बनी। इससे पहले वह दो सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे।

जय शाह ने राहुल द्रविड़ को दी भविष्य की शुभकामनाएं

पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए BCCI सचिव जय शाह ने पूर्व में एक पोस्ट किया था| उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि मैं श्री राहुल द्रविड़ के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिनका मुख्य कोच के रूप में अत्यधिक सफल कार्यकाल समाप्त हुआ| उनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया सभी प्रारूपों में एक प्रमुख शक्ति के रूप में निकल आई| इसी में ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन का ताज पहनाया जाना भी शामिल है|

जिम्बाब्वे दौरे के बाद पद संभालेंगे गौतम गंभीर

भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पांच मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है| पहले दो मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की है| पहले मुकाबले में भारत को जिम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था|जबकि दूसरे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हरा दिया| वही टीम के कप्तान शुवमन गिल है, और टीम के कोच के रूप में VVS लक्ष्मण उनके साथ हैं| इसी माह के अंत में श्रीलंका दौरे पर गौतम गंभीर टीम के साथ होंगे|

यह भी पढ़ें:

Womens Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए BCCI ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Sikandar Raza ने रचा इतिहास, सूर्या की कर ली बराबरी, अब सिर्फ विराट कोहली से है पीछे

Bhagirath Das

Leave a Comment