IND vs SL: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का सुपरा साफ़, सीरीज में 3-0 से किया कब्ज़ा

By Bhagirath Das

Published on:

IND vs SL

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

IND vs SL: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को सुपर ओवर में हरा दिया, और सीरीज में 3-0 से कब्ज़ा किया| कप्तान सूर्या ने खुद 20वां ओवर डाला और 6 रन बचने में कामयाब हुए| जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया और भारत ने 3 रनों का लक्ष्य एक ही गेंद पर हासिल कर लिया|

विस्तार

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज करके सीरीज पर 3-0 से कब्ज़ा जमाया| मंगलवार को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए अंतिम मुकाबला बहुत ही रोमांचक था, जिसे भारतीय फेंस शायद पहले कभी नहीं देखा था| भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाये| जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन ही बना पाई, और मैच टाई हो गया|

IND vs SL
भारतीय टीम के खिलाड़ी फोटो: BCCI

श्रीलंका को 20व़े ओवर में 6 रनों की जरुरत थी, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद अंतिम ओवर डालने आये और दो विकेट झटके| बाद में सुपर ओवर में मैच का फैसला हुआ| सुपर ओवर में श्रीलंका ने केवल 2 रन बना सकी सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर के पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह मुकाबला जीत लिया|

IND vs SL: टीम इंडिया की ख़राब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ख़राब रही, और टीम इंडिया ने सिर्फ 137 रनों का स्कोर खड़ा किया| सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली| संजू सैमसन एक बार फिर गोल्डन डक पर आउट हुए| भारत पावर प्ले में ही अपने 4 टॉप बल्लेबाजों को गंवाकर काफी मुसकात कर रहा था|

तब गिल ने रियान पराग के साथ अर्धशतकीय साझेदारी हुई, हालांकि उपकप्तान गिल अर्धशतक नहीं बना पाये| रियान ने भी 18 गेंद पर 26 रनों महत्वपूर्ण पारी खेली| बाद में वॉशिंगटन सुंदर ने 18 गेंद पर 25 रन बनाए, कप्तान सूर्या 8 रन, रिंकू सिंह एक रन, शिवम दुबे 13 रन, रवि बिश्नोई 8 रन और आखिरी सिराज 0 पर रन आउट हुए| तब जाके भारत का स्कोर को 137 तक पहुंचा|

IND vs SL: श्रीलंका की जबरदस्त शुरुआत

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बहुत जबरदस्त रही| पावर प्ले में टीम ने बिना किसी विकेट गवांये 35 रन बनाई| श्रीलंका को पहला झटका 58 के स्कोर पर नौवें ओवर में लगा| उसके बाद दूसरा विकेट 16वें ओवर में गिरा, जब टीम का स्कोर 110 रन पर था| टीम को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी, जबकि श्रीलंका के 8 विकेट हाथ में थे|

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और श्रीलंका को 137 के स्कोर पर ही रोक दिया| सुंदर, बिश्नोई, रिंकू और सूर्या ने दो-दो विकेट झटके| एक बार फिर मोहम्मद सिराज को एक भी सफलता नहीं मिली| और पहले मैच खेल रहे खलील अहमद को भी विकेट नहीं मिला|

IND vs SL: भारत ने सुपर ओवर में जीता मैच

सुपर ओवर में श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी करने कुसल मेंडिस और कुसल परेरा मैदान पर आये| वही टीम इंडिया गेंद वॉशिंगटन सुंदर के हाथ में थमाई| और दोनों बल्लेबाजों को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट कर दिया| श्रीलंका सुपर ओवर में केवल दो रन ही बना पाई| भारत की ओर से शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आयें और सूर्या ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला जीत लिया| इस प्रकार टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन टी20 सीरीज में 3-0 से हराकर सीरीज में कब्ज़ा जमाया|

IND vs SL
भारतीय टीम के खिलाड़ी फोटो: BCCI

IND vs SL: दोनों टीमों की प्लेयिंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद|

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो|

यह भी पढ़ें:

Bhagirath Das

Leave a Comment

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास! कौन हैं 22 साल की मनु भाकर? टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले 10 देश
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास! कौन हैं 22 साल की मनु भाकर? टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले 10 देश