Swapnil Kusale: पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है| उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल शूटिंग में थर्ड पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है| भारत का ये इस ओलंपिक में तीसरा पदक है|
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है| स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल में थ्रीपोजीशन में यह पदक जीता है| इसे मैराथन ऑफ शूटिंग कहते है| यह भारत के लिए तीसरा ब्रॉन्ज है| इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भी ब्रोंज पदक जीते थे| इसी के साथ वे ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय निशानेबाज हैं|

इस स्पर्धा में चीन के के. लियू. युकुन ने गोल्ड मेडल जीता है| इसके अलावा कुलिस सेरी ने सिल्वर मेडल जीता है| इस मैच में चीन के के. लियू युकुन ने 594 का स्कोर बनाया| हालांकि वो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जो उन्होंने बाकू वर्ल्ड कप में बनाया था| दूसरे स्थान पर कुलिस सेरी रहे हैं| उन्होंने 461.3का स्कोर बनाया है| और स्वप्निल कुसाले ने 451.4 का स्कोर करने के साथ ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है|
पेरिस ओलंपिक में भारत का तीसरा ब्रॉन्ज मेडल
इस साल भारत को पेरिस ओलंपिक में यह तीसरा ब्रॉन्ज मेडल मिला है और तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में ही आए हैं| इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को पहला ब्रॉन्ज मेडल दिलाई थी| वहीं 10 मीटर मिक्स डबल्स में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ भारत को दूसरा ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था| और अब तीसरा 50 मीटर राइफल शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम|

स्वप्निल के लिए आसान नहीं था मेडल
इस मैच में स्वप्निल कुसाले की शुरुआत कुछ दमदार नहीं रही थी| उन्होंने नीलिंग में 153.3 (पहले शॉट- 50.8, दूसरे शॉट- 50.9, तीसरे शॉट- 51.6) का स्कोर बनाया था| जिस कारण से वह छठे पायदान पर थे| उन्होंने प्रोन में शानदार वापसी करते हुए 156.8 (पहले शॉट- 52.7, दूसरे शॉट- 52.2, तीसरे शॉट- 51.9) का स्कोर करने के बाद मैच में शानदार वापसी किया|
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
पेरिस ओलंपिक में भारत को तीसरे पदक दिलाने वाले स्वप्निल कुसाले को PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर बधाई देते हुए लिखा कि, “स्वप्निल कुसले का असाधारण प्रदर्शन! में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई| उनका प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन और कौशल दिखाया है| और वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं| हर भारतीय खुशी से भर गया है|”
कौन हैं, Swapnil Kusale?
स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं| 28 साल के स्वप्निल साल 2012 से इंटरनेशनल शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है| यह उनका पहला ओलंपिक है| डेब्यू ओलंपिक में ही स्वप्निल ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच दिया है|
महाराष्ट्र सरकार ने किया एक करोड़ रुपये की घोषण
पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल शूटिंग में थर्ड पोजिशंस में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले को महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस में कांस्य पदक जीतने पर ओलंपियन स्वप्निल कुसाले को बधाई दी और एक करोड़ रुपये देने की घोषणा किया|
यह भी पढ़ें: