Paris Olympics 2024: ओलंपिक की शुरुआत इस महीने के 26 तारीख से फ्रांस की राजधानी पेरिस हो रही है। इस साल भारतीय खिलाड़ियों से टोक्यो ओलंपिक से बेहतर करने की उम्मीद है| कुछ खेल ऐसे हैं जिनमें भारत का मेडल जीतना पक्का माना जा रहा है| कौन से हैं ये खेल बताते हैं आपको
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में अब कुछ ही दिन शेष रह गये है, भारतीय खिलाड़ियों की टीम इस वक्त पेरिस में बड़े जोरो-शोरो से तैयारी कर रही है| ओलंपिक का आयोजन इस बार फ्रांस के 16 अलग अलग शहरों में भी किया जा रहा है| पिछले कुछ साल में भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक के अलावा बाकी अन्य खेलों में भी जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है, उससे इस बार भी पदक जीतने की कड़ी उम्मीद लगाई जा रही है|

पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया था, जहाँ भारत के ओर से नीरज चोपरा ने सिंगल्स में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रचा था| और इस साल केवल भाला फेंक ही नहीं बल्कि भारोत्तोलन, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में भारत काफी मजबूत दावेदार है| पूरी उम्मीद है कि इन खेलों में देश को पदक अवश्य मिलेंगे|
पी. वी. सिन्धु होंगी पदक की दावेदार
भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाडी पी.वी. सिंधू इस बार उद्घाटन समारोह में महिलाओं में भारतीय ध्वजवाहक रहेंगी। देश को उनसे महिला सिंग्लस में पदक की बड़ी उम्मीद है| बैडमिंटन में और खुइलादी जैसे- प्रणय, लक्ष्य सेन समेत कई और स्टार खिलाड़ी भी दल में शामिल हैं| ऐसे में भारत को बैडमिंटन में भी दो-तीन पदक की उम्मीद लगाई जा रही है|

कुश्ती में पदक जीतने की उम्मीद
कुस्ती में भारत के कई स्टार खिलाडी मौजुद है, जो इस पेरिस ओलंपिक में पदक की दावेदारी पेश करेंगे| जैसे अमित पंघाल वे 53 किलोभार वर्ग में खेलेंगे| विनेश फोगाट नाम तो सुना ही होगा, वे हमें 50 किलोभार वर्ग में खेलती नजर आएंगी|

इसके अलावा अंशु मलिक 57 किलोभर और रितिका हुड्डा 76 किलोभार वर्ग में विरोधी के नाक में दम कर देंगी| हमें निशा दहिया 68 किलोभार वर्ग में खेलती दिखाई देंगी| वहीं भारत के अमन सेहरावत 57 किलोभर फ्री स्टाइल में सामने वाले खिलाडी को टक्कर देगा|
निशानेबाजी में मनु लायेंगी पदक
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पर सभी की नज़रे रहेंगी| मनु भाकर अपने अनुभव और हाल ही में शानदार प्रदर्शन से प्राप्त आत्मविश्वास के साथ पेरिस ओलंपिक का बेसब्री से इंतजार कर रही है| टोक्यो में क्वालीफिकेशन राउंड में अपने लक्ष्य से चूकने के बाद 22 वर्षीय मानु भाकर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है| उन्होंने एशियाई खेलों में अपने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा निशानेबाजी के झंडे गार रखें है|

मीराबाई चानू से बेहतर पदक की उम्मीद
भारत की स्टार वेट लिफ्टर मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में भारत को गोल्ड मैडल दिला सकती है| चानू भारुत्तोलन में महिलाओं के 49 किलोग्राम भारवर्ग में खेलती नज़र आयेंगी| इस खेल में वह भारत की ओर से एक मात्र अकेली महिला दावेदार हैं| उन्होंने टोक्यो में रजत पदक जीता था|

निकहत जरीन-लवलीना पदक की दावेदारी पेश करेंगी
भारत ने मुक्केबाजी में अपने खेल को बहुत परिवर्तन किया है, जहाँ आनेवाले पेरिस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है| इस बार भारतीय दल से मुक्केबाजी में कम से कम दो-तीन पदक आने की उम्मीद है| अनुभवी खिलाड़ी निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन और अमित पंघाल जैसे कई खिलाड़ियों के नाम सूची में शामिल है|

भारत के तरफ से पीवी सिंधू-शरत कमल होंगे ध्वजवाहक
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी, जिसने दो ओलंपिक पदक जीते हैं, पीवी सिंधू और टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल के साथ उद्घाटन समारोह में महिला ध्वजवाहक होंगी।”
यह भी पढ़ें: