भूपेंद्र सैनी की रणनीति का कमाल, जोधपुर संभाग में 40 में से 35 निकायों पर भाजपा का कब्जा
भूपेंद्र सैनी की रणनीति का कमाल, जोधपुर संभाग में 40 में से 35 निकायों पर भाजपा का कब्जा
21-09-2026 5:26 PM | Update Bharat
जोधपुर। राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों के बाद जोधपुर संभाग में भाजपा की मजबूत स्थिति सामने आई है। संभाग की 40 नगर निकायों में से 35 में भाजपा के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। वहीं जोधपुर नगर निगम के महापौर पद का चुनाव 25 सितंबर को होना है।
जोधपुर नगर निगम में भाजपा ने चुनाव के बाद अपने सियासी समीकरण को और मजबूत किया है। भाजपा के 45 पार्षद चुने गए थे। इसके बाद सात निर्दलीय पार्षदों के भाजपा के साथ आने से पार्टी के समर्थन का आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है, जबकि 100 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत है।
भाजपा ने जोधपुर महापौर पद के लिए प्रसन्नचंद मेहता को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में 25 सितंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा मौजूद है।
जोधपुर संभाग में भाजपा के इस प्रदर्शन के पीछे प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी की संगठनात्मक रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन को अहम माना जा रहा है। सात निर्दलीय पार्षदों को भाजपा के साथ लाने में भी उनकी भूमिका की चर्चा रही है।
भूपेंद्र सैनी को जब जोधपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया था, तब पार्टी ने उन पर भरोसा जताया था। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद अब उनके नेतृत्व और संगठनात्मक रणनीति का असर संभाग के अलग-अलग जिलों में दिखाई दे रहा है। भाजपा ने जोधपुर के साथ पाली नगर निगम में भी महापौर पद हासिल किया है।
कुल मिलाकर जोधपुर संभाग में भाजपा का प्रदर्शन संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर सामने आया है। अब 25 सितंबर को जोधपुर महापौर चुनाव के परिणाम के साथ संभाग की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।



.jpeg&w=3840&q=75)











