शनि अमावस्या पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संगम भोजन प्रसादी के साथ 101 पौधे और 101 परिंडे वितरित

17-05-2026 6:52 PM | Update Bharat
Main news

जयपुर । शनि अमावस्या के पावन अवसर पर राजधानी जयपुर में सेवा, धर्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित बांगड़ अस्पताल गेट पर शनिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों और आमजन को भोजन प्रसादी वितरित की गई, वहीं पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 101 परिंडे तथा 101 पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ,श्री चित्रगुप्त नवयुक समिति कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, श्रद्धालुओं और आमजन ने भाग लिया।
नर सेवा नारायण सेवा के तहत आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों और जरूरतमंदों को पूड़ी, सब्जी, कचौरी, मावे की चक्की, छाछ, शीतल पेय और केले वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक लोगों की भीड़ बनी रही और श्रद्धालुओं ने इस पहल को सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
इस दौरान तुलसी, नीम और आंवला सहित 101 पौधों तथा 101 परिंडों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना और पौधारोपण करना समय की जरूरत है। लोगों से अपने घरों और मोहल्लों में पौधे लगाने और पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की अपील भी की गई।
अनूप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और विधा आशीष के आह्वान पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम से यह विशेष सेवा एवं पर्यावरण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में संत-महात्माओं और समाज के विभिन्न पदाधिकारियों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने में युगल किशोर नेहवारिया, ललित सक्सेना, जगदीश प्रकाश माथुर, विजेन्द्र माथुर, चन्द्र प्रकाश नाग, संजीव माथुर, साकेत माथुर, सुनील माथुर, महेश प्रकाश माथुर, विष्णु नारायण खोजा, मोहित भटनागर, डॉ. किरण नारायण माथुर, ई. शरणं नारायण माथुर, अशोक भिवानी, संजय भटनागर, दिलीप माथुर, विनोद माथुर, रितेश माथुर और अधिवक्ता आशिमा माथुर सहित अनेक समाजबंधुओं का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

📢 Share this news:
© 2026 Update Bharat | All Rights Reserved

Related News

All News

Sidebar Content