पार्किंग बना ‘गोदाम’: मेंटेनेंस विवाद में BJP पदाधिकारी पर गंभीर आरोप

07-05-2026 11:38 AM | Update Bharat
Main news

जयपुर। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद जहां संगठन को मजबूत करने और आमजन से जुड़ने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर संगठन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक अपार्टमेंट के निवासियों ने एक महिला पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निवासियों का कहना है कि संबंधित महिला, जो भाजपा से जुड़ी बताई जा रही है, अपार्टमेंट के नियमों का पालन नहीं कर रही है और अन्य रहवासियों के साथ अभद्र व्यवहार करती है।
आरोप है कि महिला ने बेसमेंट पार्किंग में अपना सामान रखकर उसे लगभग गोदाम बना दिया है, जिससे अन्य निवासियों को पार्किंग और जरूरी सुविधाओं के उपयोग में परेशानी हो रही है। इसके अलावा, अपार्टमेंट के मेंटेनेंस को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है। रहवासियों का दावा है कि जब भी मेंटेनेंस राशि की बात उठाई जाती है, तो उन्हें राजनीतिक रसूख का हवाला देकर टाल दिया जाता है।
निवासियों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं और खुद को “बड़ा नेता” बताते हुए दबाव बनाने की कोशिश की जाती है। हालांकि, इस मामले में कोई भी निवासी खुलकर सामने आने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे डर के माहौल में जी रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक लिखित शिकायत 17 दिसंबर 2025 को संबंधित थाने, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के कार्यालय तथा जयपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपी गई थी। शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि संबंधित महिला उसी इलाके से पार्षद चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है, क्या वहीं के रहवासी उन्हें समर्थन देंगे? यह स्थिति स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बनती जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते पार्टी के उच्च पदाधिकारी इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करते हैं, तो इसका असर आने वाले नगर निगम चुनावों में देखने को मिल सकता है।

नोट:
यह समाचार स्थानीय सूत्रों और प्राप्त शिकायत के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

📢 Share this news:
© 2026 Update Bharat | All Rights Reserved

Related News

All News

Sidebar Content