जयपुर के युवा उद्यमी शिवेंद्र शर्मा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

25-03-2026 1:46 PM | Update Bharat
Main news

जयपुर। राजस्थान के युवा उद्यमी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन विशेषज्ञ शिवेंद्र शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अमेरिका की प्रतिष्ठित University of Chicago ने उन्हें Technology एवं Digital Entrepreneurship के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि प्रदान की है।
शिवेंद्र शर्मा Dr Digitalz Pvt Ltd के संस्थापक हैं और पिछले लगभग 15 वर्षों से डिजिटल इनोवेशन, ब्रांडिंग, ऑटोमेशन और बिज़नेस ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब तक वे 250 से अधिक छोटे-बड़े व्यवसायों के डिजिटल विकास में योगदान दे चुके हैं, जिसके कारण उन्हें देश-विदेश में पहचान मिली है।
शैक्षणिक दृष्टि से भी उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने IGNOU से स्नातक शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद IIT Bombay से मास्टर्स डिग्री हासिल की। शिक्षा और अनुभव के इस संयोजन ने उन्हें डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई।
बताया जा रहा है कि शिवेंद्र शर्मा ने करीब 8 वर्ष पहले ही अपनी कंपनी का नाम “Dr Digitalz” रखा था, जो आज मानद डॉक्टरेट मिलने के बाद और भी अधिक खास बन गया है।
उनकी इस उपलब्धि को जयपुर सहित पूरे राजस्थान के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है और इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।

📢 Share this news:
© 2026 Update Bharat | All Rights Reserved

Related News

All News

Sidebar Content